फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leopard attacked a young man working in the field

Maharajganj News: खेत में काम कर रहे युवक पर तेंदुआ ने किया हमला

Sun, 03 Mar 2024 07:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Mar 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a young man working in the field
नौतनवा। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के नगवा बीट के जंगल के किनारे बसे गांव दशरथपुर टोला पड़रहवा में रविवार को खेत गए बुद्धिराम यादव पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में चला गया। युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में कराया गया।
विज्ञापन

दशरथपुर टोला पड़रहवा में रविवार को सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने तेंदुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी। मौके पर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, फारेस्ट गार्ड मनीष कुमार पहुंचे और ग्रामीणों के साथ तेंदुआ का पता लगाने गांव से बाहर निकल रहे थे। इस दौरान खेत में काम कर रहे बुद्धिराम यादव पर तेंदुए ने हमला कर दिया। कुछ दूरी पर मौजूद वनकर्मी तथा ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद घर भेज दिया।
विज्ञापन

उत्तरी चौक रेंजर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पड़रहवा गांव के पास तेंदुआ आने की सूचना मिली थी। मौके पर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार वन कर्मियों के साथ गए और तेंदुआ का पता लगा रहे थे कि अचानक एक युवक पर हमला कर दिया। गांव में वन कर्मियों को लगाया गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रामीणों में दहशत का माहौल
तेंदुआ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लोग भयभीत हैं कि कहीं तेंदुआ दुबारा गांव में आकर हमला न कर दें। ग्रामीण छोटेलाल, नरेंद्र यादव, रामदरस, दीपचंद, राम प्रसाद, झीनक यादव, मनोज यादव आदि लोगों ने बताया कि जब तेंदुआ दिन में गांव में आ गया तो कहीं रात में भी न आकर किसी पर हमला न कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed