फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lekhapal will fight the across

आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे लेखपाल

Fri, 06 Jul 2018 10:59 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 06 Jul 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
Lekhapal will fight the across
आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों का धरना चौथे दिन शुक्रवार को सदर, निचलौल, नौतनवां व फरेंदा तहसील परिसर में जारी रहा। लेखपालों ने एक स्वर में कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। संगठन के सदर तहसील अध्यक्ष लोकपति त्रिपाठी ने कहा कि जिले में तमाम लेखपालों के पद खाली हैं। लेखपालों पर दोहरा कार्य लादा जा रहा है। इसके बावजूद सरकार मांगें नहीं मान रही है। 
विज्ञापन


लेखपाल घनश्याम शुक्ला ने कहा कि सरकार लेखपालों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है। लेखपालों की कई मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी और बीडीओ से आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनवाने का आदेश देना गलत है। फेकू प्रसाद व राम सेवक ने कहा कि लेखपाल संघ के हड़ताल से प्रदेश के समस्त विभागों का कार्य प्रभावित है। धरने में त्रिलोकी, मैनुद्दीन, राहुल गौतम, रामबचन, अवनीश पटेल, अशोक त्रिपाठी, मुकेश सिंह, अनुप्रिया चौरसिया, गंगा जायसवाल, मंजेश कुमार, जनक राज, जनार्दन प्रसाद, रामनिवास, नर्वदेश्वर पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed