फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Leg pain problem with increasing knee

Maharajganj News: युवाओं में बढ़ रही घुटने के साथ पैर में दर्द की समस्या

Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 May 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Leg pain problem with increasing knee
ओपीडी में प्रतिदिन आ रहे 20 से 30 मरीज, डॉक्टर बता रहे हैं पोषण की कमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अमूमन बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में हड्डियों के दर्द की शिकायत मिलती है, लेकिन अब युवाओं को भी यह समस्या आ रही है। 14 वर्ष के बाद लड़कियों और 18 वर्ष के बाद लड़कों में घुटना व पैर में दर्द की परेशानी बढ़ रही है। डॉक्टर इसे पौष्टिक आहार की कमी बता रहे हैं।
जिला अस्पताल की ओपीडी में 11 बजे के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञ के कक्ष में भीड़ की कतार दो लाइनों में दिखाई दी। जानकारी लेने पर पता चला कि 14 से 20 वर्ष तक के लड़कियों व 18 से 25 वर्ष तक के युवाओं के पैर व घुटने में दर्द होने की शिकायत मिली रही है। बताया जा रहा है कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जरूरी तैयारी करने वाले बच्चे पोषणयुक्त भोजन नहीं लेते और परिश्रम करना शुरू कर दे रहे हैं। इससे उन्हें यह परेशानी घेर लेती है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल में पैर और घुटनों में दर्द की परेशानी के प्रतिदिन 20 से 30 मरीज आ रहे है। उन्होंने बताया कि खानपान में कमी के साथ ही सभी पोषण न मिलने के कारण यह बीमारी हाती है। तैयारी के समय बच्चे भोजन को समय से लेते हैं। उन्हें समय-समय पर जरूरी पोषणयुक्त आहार लेते रहना चाहिए। इससे दर्द से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
महिलाओं में गठिया तो पूरुषों को पीठ दर्द
डॉक्टरों के अनुसार, 40 से 60 वर्ष तक की महिलाओं में गठिया बीमारी की समस्या हो रही है। पुरुषों में पीठ दर्द की समस्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 महिला व पुरुप जिला इलाज कराने आ रहे हैं। महिलाओं में यह मुख्य रूप से अधिक वजन होने, अधिक समय तक ठीक ढंग से नहीं बैठने, अधिक समय तक बैठकर कार्य करने के अलावा अन्य कारण होते हैं। पुरुषों में अधिक वजन उठाने व लंबे समय तक बाइक चलाने से यह दिक्कत बढ़ रही है। ऐसे मरीजों को प्रतिदिन व्यायाम व वजन कम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed