{"_id":"69b8693555c09574ec07dcb6","slug":"left-home-after-sehri-body-found-in-garden-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-173438-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सहरी के बाद घर से निकला, बगीचे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सहरी के बाद घर से निकला, बगीचे में मिला शव
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस।
सेहरी खाकर टहलने निकला था युवक, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ में रहकर वेल्डिंग का काम करता था भोलू, रमजान में आया था घर
परिजनों ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस से जांच कराने की मांग की
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धरमौली में सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, धरमौली गांव निवासी इजहार उर्फ भोलू (24) छत्तीसगढ़ में रहकर वेल्डिंग का काम करता था। रमजान के महीने में वह छुट्टी लेकर कुछ दिन पहले ही घर आया था। सोमवार की भोर में करीब चार बजे वह सेहरी खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकला था लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा।
सुबह करीब सात बजे खेत की ओर जा रहे एक किसान ने गांव के पास अकटहिया पोखरी के समीप स्थित बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटकते हुए देखा। उसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान इजहार उर्फ भोलू के रूप में की। यह खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मौके पर फारेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया।
विज्ञापन
इजहार के पिता हुसैन ने बताया कि इजहार हाल के दिनों में काफी गुमसुम रहता था और किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करता था। घटनास्थल पर पेड़ के नीचे उसकी चप्पल भी पड़ी मिली। परिजनों ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस से जांच कराने की मांग की है।
चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

लाडवा। गांव बन में शहरी विकास प्राधिकरण को लिखित मना करने के बाद एकत्रित ग्रामीण। संवाद