फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Laperd can attack again on villagers

किशुनपुर गांव में तेंदुए का तांडव, पिता-पुत्री एवं वन कर्मी घायल 16-00-56

Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Laperd can attack again on villagers
ग्रामीणों को आशंका, यदि जल्दी नहीं पकड़ा गया तेंदुआ फिर कर सकता है हमला
विज्ञापन

महराजगंज। ठूठीबारी क्षेत्र के किशुनपुर गांव में तेंदुए की मौजूदगी से दहशत का माहौल है। गांव के पिता-पुत्री और एक वनकर्मी को जख्मी करने के बाद तेंदुआ गांव में ही एक मोबाइल टावर की चहारदीवारी में छिपा है। गांव वालों को आशंका है कि यदि तेंदुआ नहीं पकड़ा गया तो वह फिर किसी पर हमला कर सकता है।
बताया जा रहा है कि जंगल से भटककर तेंदुआ गांव में आ गया है। जानकार बता रहे हैं कि भूखा-प्यासा होने की वजह से तेंदुआ आक्रामक हो गया है। यही वजह है कि वह आदमियों पर हमला कर रहा है। गांव वालों को आशंका है कि यदि समय रहते तेंदुआ पकड़ा नहीं गया तो वह फिर किसी न किसी पर हमला कर सकता है। इस वजह से गांव वाले दहशत में हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण गौतम चौधरी और अभय शंकर सिंह ने बताया कि जंगल से भटक कर आया तेंदुआ काफी आक्रामक दिख रहा है। वनकर्मी ने साहस दिखाया तो उस पर भी तेजी से झपटा, जिससे वह घायल हो गया। अब डर लग रहा है कि कहीं तेंदुआ बाहर निकलकर आक्रमण न कर दे। गांव के जवाहिर चौधरी कहते हैं कि तेंदुआ जब तक पकड़ा नहीं जाएगा, चिंता बनी रहेगी। राजकुमार सहानी कहते हैं कि बच्चों एवं मवेशियों को सुरक्षित रखने का उपाय किया गया है। सुबह से सभी सहमे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशुनपुर गांव में कब क्या हुआ
-----------
- सुबह 5 बजे गांव में तेंदुआ दिखा
- सुबह 7 बजे पिता पुत्री पर हमला कर दिया
- सुबह 9 बजे वन विभाग की टीम पहुंची
- 9.30 बजे वन कर्मी अरशद हुसैन पर हमला बोला
- 11 बजे टावर के सामने पिंजरा लगाया गया
---------------------
तेंदुए के हमले की प्रमुख घटनाएं
-28 दिसंबर 2016 को मोहम्मदा गांव में तेंदुए के हमले में गांव के 12 लोग घायल हुए थे।
-29 दिसंबर 2016 को पनियरा थाना क्षेत्र के सुचितपुर बघौना गांव में तेंदुए ने दो लोगों पर हमला करके घायल कर दिया था।
-19 दिसंबर 2017 को थाना क्षेत्र कोल्हुई के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर कैथवलियां में तेंदुए ने तीन लोगों को घायल करने के बाद एक मकान में घुस गया था।
-24 मई 2018 को ग्राम पंचायत जमुहानी में तेंदुआ दिखा। इसके बाद ग्राम पंचायत पुरुषोत्तमपुर मेें एक मकान में छिप गया। हमले में चार लोग जख्मी हुए थे। गुस्साए लोगों ने तेंदुए को पीट-पीट कर मार डाला था।

-15 सितंबर 2018 को जंगल से सटे गांव ओबरी के रहने वाले महंगू भारती (60) को खेत की रखवाली के दौरान तेंदुए ने दबोच लिया था।
-15 फरवरी 2021 को निचलौल रेंज गुरली रमगढ़वा गांव में घुसकर परदेशी की दो बकरियों पर हमला कर मार दिया था।
-1 अप्रैल 2021 गेड़हरुआ वन चौकी क्षेत्र की ग्राम सभा पटखौली में घास काटने गए केदार (60), जफरेली 40 को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था।
-17 अप्रैल 2021 लक्ष्मीपुर रेंज के पिपरा सोहट के मैरी गांव में तेंदुए ने खेत में काम कर रहे दो किसानों को घायल कर दिया था।
-8 अगस्त 2020 को ग्राम सभा बड़हरा चरगहां में झोपड़ी की टाट को फाड़कर तेंदुआ अंदर घुसा और बकरी का शिकार किया था।
-25 अप्रैल 2020 को जंगल से सटे गांव बड़हरा चरगहा के टोला छावनी निवासी विनोद चौहान की झोपड़ी में बंधी एक बकरी को तेंदुआ उठा ले गया था।
-26 मई 2020 को निचलौल रेंज के उत्तरी बीट से सटे रामचंद्रही में केले के खेत में काम कर रहे लोगों पर तेंदुआ ने हमला किया था। इस दौरान संदीप, राजन, सुदर्शन, गजेंद्र मौर्य, गणेश गौंड़ गंभीर रूप से घायल हुए थे।
-28 नवंबर 2021 को बरतानी टोला के एक बालक पर हमला करने के साथ रात में एक गाय को घायल तेंदुए ने घायल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed