फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Landslide Kathmando-pokhara highway closed

काठमांडु पोखरा राजमार्ग बंद

Thu, 01 Jul 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Landslide Kathmando-pokhara highway closed
भूस्खलन : काठमांडू-पोखरा राजमार्ग बंद
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन से नारायणगढ़-मुगलिन मार्ग पर यातायात ठप हो गया है। काठमांडू-पोखरा राजमार्ग बंद होने से सैकड़ों मालवाहक वाहन रास्ते मे फंस गए हैं। चितवन जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार इच्छाकमाना गांवपालिका-6 में बुधवार की रात भूस्खलन हुआ है। पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता डीएसपी सूर्य थापा ने बताया कि लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन से सड़क साफ होने में कुछ समय लगेगा। डोजर और लोडर भूस्खलन स्थल पर पहुंच गए हैं और उन्हें हटाया जा रहा है। यह सड़क खंड काठमांडू और पोखरा दोनों जगह जाने का महत्वपूर्ण रास्ता है। रास्ता बंद होने से सवारी और मालवाहक दोनों फंस गए हैं। सोनौली कस्टम संघ के अध्यक्ष सुरेश मणि ने बताया कि भारतीय मालवाहकों के फंसे होने की जानकारी मिली है। रास्ता साफ होने के बाद बेलहिया से वाहनों को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed