{"_id":"654be636db9b1a7a1d0247d6","slug":"land-measurement-done-for-four-lane-construction-in-thoothibari-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-9223-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ठूठीबारी में फोरलेन निर्माण के लिए भूमि की हुई पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ठूठीबारी में फोरलेन निर्माण के लिए भूमि की हुई पैमाइश
विज्ञापन
भरवलिया गांव के किसानों की भूमि हुई चिन्हित
संवाद न्यूज एजेंसी
ठूठीबारी। महराजगंज से ठूठीबारी एनएच 730 एफ फोरलेन मार्ग में पड़ने वाली जमीनों की पैमाइश बुधवार को हुई। पैमाइश के लिए एसडीएम मदन मोहन वर्मा, एक्सईएन गंगा सागर के साथ भरवलियां गांव में पहुंचे। फोरलेन निर्माण में आ रही किसानों की जमीनों को अलग-अलग चिह्नित किया।
लेखपाल मनीष पटेल से अधिकारियों ने जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन गंगा सागर ने बताया कि सड़क के किनारे पड़ने वाले सभी किसानों की जमीनों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही किसानों को मुआवजा दे दिया जाएगा। उसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सहायक अभियंता एमके सिंह, कानूनगो नर्वदेश्वर पटेल, अवधेश सिंह, मनीष पटेल, दीपक रौनियार आदि मौजूद रहे।