{"_id":"682a2f863bd7f5038508ebe7","slug":"land-marked-near-jawahar-navodaya-vidyalaya-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-149465-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट चिह्नित की गई भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जवाहर नवोदय विद्यालय के निकट चिह्नित की गई भूमि
Mon, 19 May 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 May 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में जवाहर नवोदय स्कूल के अलावा दूसरे केंद्रीय विद्यालय की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्माण के लिए तैनात रहे एडीएम ने डीआईओएस, और केंद्रीय स्कूल के लिए तय प्रधानाचार्य उमेश पांडेय की मौजूदगी में भूमि चिह्नांकन कार्य पिछले दिन पूर्ण कराया। इसके बाद रिपोर्ट केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भेज दी गई।
साथ ही जबतक निर्माण नहीं पूर्ण होता तब तक स्कूल संचालन का स्थान भी चयनित है। अब सिर्फ केंद्रीय स्तर से निर्माण कार्य को हरी झंडी मिलने व कक्षाओं का संचालन प्रारंभ करना ही शेष है। दिसंबर 2024 में केंद्र सरकार ने सूबे के अयोध्या, जौनपुर, बिजनौर, कन्नौज के साथ महराजगंज को भी केंद्रीय विद्यालय की सौगात दी।
इसके लिए भूमि चयन और निर्माण होने तक कक्षाओं के संचालन के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई थी। बीते माह अप्रैल में केंद्रीय स्कूल निर्माण के लिए भूमि चिह्नांकन कार्य धनेवा स्थित नवोदय स्कूल के निकट भूमि चिह्नांकन एडीएम, डीआईओएस और केंद्रीय स्कूल के प्रधानाचार्य के रूप में नामित शिक्षक की मौजूदगी में हुआ।
विज्ञापन
साथ ही इसी के निकट संचालित जीजीआईसी में 10 कमरों की व्यवस्था कक्षाओं के संचालन के लिए की गई। एडीएम स्तर से इसकी रिपोर्ट भी केंद्रीय स्तर पर प्रेषित कर दी गई है। अनुमति मिलने के बाद यहां कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं शुरुआत में चलाए जाने की रूपरेखा बनाई गई है।