फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lakshmipur town is suffering from traffic jams, taking an hour to cover a distance of 500 meters.

Maharajganj News: जाम से कराह रहा लक्ष्मीपुर कस्बा, 500 मीटर की दूरी तय करने में लग रहा एक घंटा

Mon, 23 Mar 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lakshmipur town is suffering from traffic jams, taking an hour to cover a distance of 500 meters.
लक्ष्मीपुर कस्बे में लगा जाम ।
जाम के कारण बाजार में कम हो रही ग्राहकों की संख्या, व्यापारी भी परेशान
विज्ञापन

रोजमर्रा के कामों के लिए घर से निकलने वाले नागरिकों को हो रही परेशानी
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर कस्बे में जाम अब स्थायी समस्या बन चुका है। कस्बे का मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन चौराहा और आसपास के मार्ग प्रतिदिन घंटों जाम की चपेट में रहते हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि आम लोगों के साथ-साथ आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। रोजमर्रा के कामों के लिए घर से निकलने वाले नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कस्बे के भीतर 500 मीटर की दूरी तय करने में कभी-कभी एक घंटे तक का समय लग जाता है। जबकि कस्बे भीतर सड़क की लंबाई एक किमी है लेकिन यह मार्ग सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जाम के कारण बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम हो रहे हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जाम की प्रमुख वजह सड़क किनारे अवैध पार्किंग, ठेले व दुकानों द्वारा किया गया अतिक्रमण और संकरी सड़कों पर लगातार बढ़ता वाहन दबाव बताया जा रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन खड़े करने से परेशानी बढ़ जाती है। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती न होने से समस्या और गंभीर हो गई है।
विज्ञापन

शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस
विजय मद्धेशिया, दुर्गाशंकर शुक्ल, पवन मद्धेशिया और शुभम पांडेय ने बताया कि उन्होंने कई बार शासन-प्रशासन से जाम की समस्या को लेकर शिकायत की लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और बिगड़ सकती है। जाम की सबसे गंभीर मार स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रही है। एम्बुलेंस चालकों राजेश, विनोद, विवेक और राजकुमार ने बताया कि गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस कई बार 30 से 45 मिनट तक जाम में फंसी रहती है। इससे मरीज की जान पर खतरा बढ़ जाता है और परिजनों में आक्रोश फैल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार लोगों को मजबूरन मरीज को पैदल या वैकल्पिक मार्गों से ले जाना पड़ता है। कस्बे के निवासी मंटी सिंह, गोलू, विजय, प्रदीप, दुर्गेश और चंदन चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि जाम से निजात दिलाने के लिए तुरंत और प्रभावी कदम उठाए जाएं। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर सख्ती, ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती और वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था करने की मांग की है। लक्ष्मीपुर एकमा के ग्राम प्रधान सरदार तजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से कई बार लक्ष्मीपुर बाजार में होने वाले जाम की समस्या के विषय में अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed