फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lack of specialist doctors has increased the problems of patients

Maharajganj News: विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से मरीजों की बढ़ी परेशानी

Mon, 05 Jan 2026 01:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Lack of specialist doctors has increased the problems of patients
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे। सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार, थाइराइड, मधुमेह और हृदय रोग से पीड़ित लोग सुबह से ही पीएचसी पर लाइन में नजर आए। हालांकि कई केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे पीएचसी रुद्रपुर में डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, मरीजों का इलाज करते मिले। मरीज महेश ने बताया कि ठंड लगने के कारण उन्हें सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी की शिकायत है। उन्होंने पहले सिसवा बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज कराया लेकिन कोई खास फायदा नहीं हुआ। इसके बाद थक-हारकर वे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पहुंचे। डॉक्टर ने जांच के बाद एंटीबायोटिक और दवा दी है। गोलू ने बताया कि वह मधुमेह से पीड़ित हैं। शुगर की जांच के बाद डॉक्टर ने दवाएं दीं और ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। डॉक्टरों ने बताया कि ठंड में खानपान और दिनचर्या में लापरवाही से शुगर का स्तर घट-बढ़ सकता है, इसलिए नियमित जांच जरूरी है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पीएचसी बजहां में डॉ. कालिंदी सिंह मरीजों का इलाज करती मिलीं। यहां माधुरी देवी ने बताया कि उन्हें हृदय संबंधी समस्या है और ठंड के मौसम में तकलीफ और बढ़ गई है। इलाज के लिए आरोग्य मेले में आईं लेकिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की समुचित व्यवस्था न होने से काफी परेशानी हुई। इसी केंद्र पर अशोक ने बताया कि वे भी मधुमेह से पीड़ित हैं और ठंड के कारण शुगर असंतुलित हो रही है। जांच के लिए मेले में आए थे, जहां डॉक्टर ने कुछ दवाएं दीं। अशोक का कहना था कि सरकार पीएचसी पर दवाओं की उपलब्धता तो करा रही है लेकिन सभी रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed