फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lack of passenger facilities at Anandnagar railway station

Maharajganj News: आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव

Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Lack of passenger facilities at Anandnagar railway station
प्लेटफार्म नंबर दो पर लगी बेंच है टूटी, यात्रियों को खुले में खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का टोटा है। खराब मौसम में यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर दो पर लगी बेंच के अलावा पानी की टोटियां टूटी हुई हैं। प्लेटफार्म का छाजन छोटा होने के कारण यात्रियों को खुले में खड़ा होकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। जबकि यहां पर दिल्ली, मुंबई सहित लंबी दूरी के यात्रा करने वाले यात्री पहुंचते हैं।


गोरखपुर-गोंडा व नौतनवां को जोड़ने वाला आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली हमसफर व मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनल, पनवेल एक्सप्रेस, अत्योदय एक्सप्रेस सहित लंबी दूरी की यात्रा वाली ट्रेनों का ठहराव है। लंबी ट्रेन होने के कारण प्लेटफार्म के बाहर तक खड़ी होती है। इस वजह से बरसात के दिनों में यात्रियों को परेशानी होती है। प्लेटफार्म नंबर दो पर बने शौचालय पर छत नहीं है। साथ ही पेयजल के लिए बनी टोटियां भी टूटी हुई हैं। कूड़ेदान के समय से खाली नहीं होने से गंदगी रहती है। प्लेटफार्म नंबर एक पर बना कैंटीन के पास की इंटरलाकिंग ईंट भी धंस गईं हैं। नालियां भी अक्सर जाम रहती हैं। नौतनवां के वसीम अहमद ने बताया स्टेशन का छाजन कम होने से बरसात में दिक्कत होती हैं। यात्री योगेंद्र ने बताया कि स्टेशन की समस्या दूर होनी चाहिए। स्टेशन अधीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि प्लेटफार्म पर यात्रियों के सुविधा का विशेष ध्यान दिया जाता है। जो भी दिक्कत है, उसको उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed