फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Lack of beds in dialysis unit, patients wait

Maharajganj News: डायलिसिस यूनिट में बेड की कमी, मरीज करते हैं इंतजार

Sat, 01 Feb 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Lack of beds in dialysis unit, patients wait
महराजगंज। जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में बेड की कमी के चलते मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। वर्तमान में 13 बेड की सुविधा उपलब्ध है और रोजाना 30 से 35 मरीज डायलिसिस कराने पहुंचते हैं। अधिक संख्या में मरीजों के आने से कई बार दो से तीन दिन तक इंतजार करना पड़ता है। इससे मरीजों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में हर माह करीब 1000 मरीज डायलिसिस के लिए आते हैं। जगह की कमी के कारण इसे बढ़ाना संभव नहीं हो पा रहा है। इस कारण मरीजों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। डायलिसिस यूनिट में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए दो शिफ्टों में डायलिसिस किया जाता है। डॉ. रंजन सिंह की देखरेख में मरीजों का डायलिसिस कराया जाता है।
विज्ञापन

यूनिट में सात टेक्नीशियन, दो हाउस कीपिंग स्टाफ, एक स्टाफ नर्स और एक सेंटर इंचार्ज की तैनाती की गई है। डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई मरीजों को नीयत समय पर डायलिसिस नहीं मिल पाता है। मरीजों को अपनी बारी के लिए अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता है। जिला अस्पताल में आए संतोष कुमार ने बताया कि बेड की कमी से कई मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में महंगे खर्च पर डायलिसिस करवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed