{"_id":"687bbc467fbc3d82e30bef46","slug":"laborer-dies-after-falling-from-the-roof-during-shuttering-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-155071-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शटरिंग के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शटरिंग के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत
Sat, 19 Jul 2025 09:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:09 PM IST
विज्ञापन
घुघली। सुभाष नगर ढोढीला निवासी दिवाकर उर्फ सुग्गा यादव (35) की शनिवार को सिद्धार्थनगर में शटरिंग के दौरान छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सुबास नगर ढ़ोडिला निवासी दिवाकर उर्फ सुग्गा यादव सिद्धार्थनगर जनपद में शटरिंग का कार्य करने गए थे। शनिवार सुबह वह एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा था, तभी वह अचानक छत से नीचे गिर गया। गिरते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को सूचित करने के बाद शव को कब्जे में ली। दिवाकर की असमय मृत्यु से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। दिवाकर की मां सुभावती के अनुसार, वह पिछले सप्ताह घर आया था और दो दिन पहले काम पर गया था। संवाद