फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kushinagar women's team overall champion in boxing

Maharajganj News: बॉक्सिंग में कुशीनगर की महिला टीम ओवरऑल चैंपियन

Fri, 15 Mar 2024 03:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Mar 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar women's team overall champion in boxing
महराजगंज। बृहस्पतिवार को राज्य स्तरीय ओपन सीनियर महिला आमंत्रण बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन पर सभी भार वर्ग के फाइनल मैच हुए। कुशीनगर की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। महराजगंज की टीम रनर अप रही। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल एवं विशिष्ठ अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विवेक कुमार गुप्ता रहे।
विज्ञापन

उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि सभी भार वर्गों के फाइनल मुकाबले हुए। 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला कानपुर की जाह्नवी एवं कुशीनगर की तनु के बीच हुआ। इसमें कुशीनगर की तनु स्वर्ण पदक अपने नाम की। 48 से 50 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी की निदा खान एवं कुशीनगर की शिल्पा यादव के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें कुशीनगर की शिल्पा यादव ने बाजी मारी। 50 से 52 किलोग्राम भार वर्ग में महराजगंज की कृति रौनियार एवं कुशीनगर की सोनी शर्मा के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें कुशीनगर की सोनी शर्मा विजयी रहीं। 52 से 54 किलोग्राम भार वर्ग में कानपुर की आस्था एवं कुशीनगर की आयुष प्रजापति के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें कुशीनगर की आयुष प्रजापति ने बाजी मारी।
विज्ञापन

54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में फाइनल मुकाबला कुशीनगर की अपराजिता मनी एवं झांसी की पुष्पांजलि के बीच हुआ जिसमें कुशीनगर की अपराजिता मनी विजयी रहीं। 57 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में झांसी की पूनम प्रजापति एवं कानपुर की काजल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें झांसी की पूनम प्रजापति अव्वल रहीं। 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की अक्षिता एवं महराजगंज की पूर्वी सिंह के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें वाराणसी की अक्षिता सिंह विजयी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

63 से 66 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की मोनिका गौतम एवं कुशीनगर की मनीष जायसवाल के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें लखनऊ की मोनिका गौतम विजयी रहीं। 66 से 70 किलोग्राम भार वर्ग में महराजगंज की दिव्या वर्मा एवं गोरखपुर की ममता के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें महाराजगंज की दिव्या वर्मा ने बाजी मारी। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में कुशीनगर की करुणा चौबे एवं लखनऊ की खुशी रहेजा के बीच फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें कुशीनगर की करुणा चौबे विजयी रहीं। इस अवसर पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा, खो-खो एसोसिएशन के सचिव कुलदीप मणि त्रिपाठी, खेलो इंडिया कुश्ती प्रशिक्षक धर्मेंद्र यादव, रिजवान अहमद फैजी, सुनील प्रसाद, अमरनाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed