फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kovid guidelines forgotten in getting vaccinated

टीका लगवाने में भूल गए कोविड गाइडलाइन

Fri, 23 Jul 2021 11:31 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Kovid guidelines forgotten in getting vaccinated
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद सिसवा में टीका लगवाने के लिए लगी महिलाओं की भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
टीका लगवाने में भूल गए कोविड गाइडलाइन
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोनारोधी टीका लगवाने का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। टीकाकरण शुरू होने से पहले ही केंद्रों पर लंबी लाइन लग जा रही है। सिसवा सीएचसी पर शुक्रवार को सुबह 5 बजे से लोगों की भीड़ जुट गई। कोविड गाइडलाइन भी तार-तार हुई। फिर भी लोग टीका लगवाने के लिए डटे रहे। महिला अस्पताल हो या फिर सीएचसी-पीएचसी सभी जगह भारी भीड़ देखने को मिली। जिले में 9305 लोगों को टीका लगाया गया।
सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सिसवा सीएचसी पर भारी भीड़ उमड़ जाने से स्वास्थ कर्मियों को कोरोना रोधी टीकाकरण में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अस्पताल पर प्रात: पांच बजे से ही लोगों की भीड लग गई। जैसे ही टीका लगना प्रारम्भ हुआ भीड़ अनियंत्रित हो गई। उस दौरान पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद भीड़ पर काबू पाया। नौका टोला निवासी केशव ने बताया कि पांच बजे अस्पताल आया। लेकिन भीड की वजह से एक बजे तक टीका नहीं लग पाया। मेहंदिया निवासी बैजनाथ ने बताया कि सुरक्षित जीवन के लिए टीका बेहद जरूरी है। बदहाल व्यवस्था के बीच टीका लगवा पाना मुश्किल है। पोखरभिंडा निवासी कलावती का कहना है कि खेती और पशुओं का काम छोड़ कर टीका लगवाने आयी, लेकिन भीड के वजह से वापस जाना पडा। गोविंद और राजन भी गर्मी से बेहाल कतार में खड़े नजर आए।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. ईश्वरचंद विद्यासागर का कहना है कि चार काउंटर लगा कर समय से टीकाकरण शुरू हो गया। लेकिन टीका लगवाने वालों की भीड़ करीब दो हजार हो गई। ऐसे में थोडी समस्या हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौक बाजार प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को कोविड19 के टीकाकरण हेतु कैम्प लगाया गया। करौता, चैनपुर, बरगदही बसंत नाथ, रुदलापुर आदि गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। डॉ. रामस्वरूप सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी में तीन सौ लोगो का टीकाकरण किया गया। वही करीब सात सौ लोगों का टीकाकरण नहीं हो सका। अगले दिन भी टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed