फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kotedar who went to take bath in pond died due to drowning

Maharajganj News: पोखर में नहाने गए कोटेदार की डूबने से मौत

Sun, 28 Jul 2024 04:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Kotedar who went to take bath in pond died due to drowning
विनोद यादव के रोते बिलखते परिजन।
भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के हरपुर महंथ निवासी कोटेदार विनोद यादव गर्मी से निजात पाने के लिए अपने साथियों के साथ पोखरे में नहाने गया था। पोखरा गहरा होने के कारण विनोद की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के तीन चार साथियों के साथ कोटेदार विनोद यादव हरपुर महंत चौराहे पर किसी जरूरी काम से गया था। घर लौटते समय मंदिर के पास पोखरे में नहाने के चला गया। अन्य साथी नहा कर बाहर आ गए। जबकि विनोद की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के कुछ तैराक युवकों ने पोखरे में घुसकर उसकी काफी खोजबीन की। एक घंटे के बाद उसका शव मिला। विनोद अपने मां-बाप का इकलौता था। मृतक विनोद के कोई बच्चे नहीं हैं। पत्नी शीला का रो-रो कर बेहोश हो जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विनोद अपने साथियों के साथ हरपुरमहंथ चौराहे पर शराब पिया और नशे की हालत में गर्मी से निजात पाने के लिए सभी लोग तालाब में नहाने के लिए कूद गए। अन्य सभी लोगों को तैरना तो आता था। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर विधिक करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed