फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kota shop suspended for black marketing of ration

Maharajganj News: राशन की कालाबाजारी में कोटे की दुकान निलंबित

Wed, 26 Jun 2024 05:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Kota shop suspended for black marketing of ration
निचलौल। ब्लॉक क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे बहुआर कला गांव में राशन की कालाबाजारी करने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटे की दुकान निलंबित कर दिया।कोटेदार से 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर राशनकार्ड धारकों ने 21 जून की रात में अंगूठा लगवाने के दौरान ई-पॉस मशीन लॉक होने पर हंगामा किया था। अमर उजाला ने 22 जून के अंक में रात में राशन वितरण... ई-पॉस मशीन लॉक होने पर किया हंगामा शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच टीम गठित कर दी थी। जांच में राशन की कालाबाजारी करने सहित अन्य बिंदुओं पर दोषी मिलने के बाद टीम ने कोटे की दुकान पर 23 जून को नोटिस चस्पा की थी। 24 को टीम ने जांच प्रकिया पूरी करने के बाद कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी थी। पूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट के आधार पर मंगलवार को कोटे की दुकान को निलंबित कर 15 दिनों के भीतर दुकानदार से सटीक जवाब मांगा है।
विज्ञापन


निचलौल पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान ने जारी आदेश पत्र में कहा है कि अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर के बाद कोटे की दुकान पर पहुंचकर जांच करने के साथ ही राशनकार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए। राशनकार्ड धारक कमरुल, नर्वदा, कृष्णा, मनीरून, किरन, गुड्डी, रीमा, रितू, लिलावती सहित आदि ने सामूहिक बयान दिया कि सभी का उचित दर विक्रेता की ओर से ई-पाॅस मशीन में अंगूठा लगवाकर पर्ची दे दिया गया है, जबकि उन्हें राशन नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटेदार की ओर से कहा गया कि अभी राशन नहीं है, जब राशन आएगा तब दे दिया जाएगा। यही समस्या हर माह रहती है। कोटेदार की ओर से अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता है, जबकि शासनादेश के अनुसार कार्डधारकों का ई-पॉस मशीन पर फिंगर लगने के तुरंत बाद खाद्यान्न का वितरण करने का प्राविधान है।
इतना ही नहीं जांच के समय पाया गया की कार्डधारकों से ई-पाॅस मशीन पर फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं दिया जाता है। फिंगर लगने के बाद राशन कार्डधारकों को पर्ची देकर यह कहा जाता है की अभी राशन नहीं है, राशन आने के बाद दिया जाएगा। कार्डधारकों को राशन के लिए दौड़ाया जाता है। राशन वितरण में घटतौली की जाती है।
दुकान पर किसी भी प्रकार का स्टाॅक बोर्ड और साइन बोर्ड प्रदर्शित नहीं किया गया है। दुकान पर अंत्योदय कार्डधारकों की सूची, टोल फ्री नंबर प्रदर्शित नहीं किया गया है। वितरण रजिस्टर नहीं बनाया गया है। राशन कार्डों पर मात्रा नहीं प्रदर्शित की गई है। राशनकार्ड धारकों से अभद्र व्यवहार किया जाता है।


ऐसे में चंपा देवी उचित दर विक्रेता गांव बहुआर कला की कोटे की दुकान का अनुबंध पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं दुकानदार को अप्रैल, मई व जून के स्टॉक व वितरण अभिलेखों, साक्ष्यों को 15 दिनों के अंदर अपना लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया है। फिलहाल राशनकार्ड धारकों की सुविधा के लिए बहुआर कला के कोटे की दुकान को हिरामन यादव उचित दर विक्रेता गांव बहुआर खुर्द की दुकान से उठान और वितरण संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed