{"_id":"663becf61b276aae2408fd87","slug":"knife-recovered-in-robbery-case-investigation-complicated-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122040-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लूट के मामले में चाकू बरामद, जांच की गुत्थी उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लूट के मामले में चाकू बरामद, जांच की गुत्थी उलझी
Thu, 09 May 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 09 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के शास्त्रीनगर वार्ड में सोमवार की सुबह सेवानिवृत्त शिक्षिका पर चाकू से हमला करने और बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में बुधवार को नया मोड़ आ गया है। लूट व हमला मामले में पीड़िता संगीता मिश्रा के घर से ही चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने चाकू को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की कई टीमें अभी भी कई कैमरों के फुटेज की जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब आठ बजे शास्त्रीनगर वार्ड में संगीता मिश्रा के घर पहुंचे दो बदमाशों ने पहले उन पर चाकू से हमला किया उसके बाद उन्हें बाथरूम में बंद करने के बाद 15 हजार की नकदी और छह लाख रुपये के गहने लूट ले गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। घटनास्थल तक आने वाले मार्गों पर प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की जांच में भी कोई संदिग्ध बताए हुए समय के दौरान आते-जाते नहीं दिख रहा है। पीड़िता ने कपड़े की एक पोटली के नीचे रखे चाकू को दिखाया, जिसके बाद फोरेंसिक की टीम ने उसे साक्ष्य स्वरूप कब्जे में ले लिया है।
लूट के मामले में पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा पा रहा है, वहीं सीसीटीवी फुटेज से भी कुछ हाथ नहीं लगा है। पीड़िता के द्वारा ही बुधवार को कमरे से चाकू भी बरामद हुआ है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक