{"_id":"65e856668d5d843c2a0e2b40","slug":"killed-his-wife-and-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-in-maharajganj-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पहले पत्नी की हत्या की, फिर ट्रेन से कटकर दी खुद की जान- जानिए, ये थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पहले पत्नी की हत्या की, फिर ट्रेन से कटकर दी खुद की जान- जानिए, ये थी वजह
Wed, 06 Mar 2024 05:11 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 06 Mar 2024 05:11 PM IST
सार
रामजन्म ने पहले अपने पत्नी की गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों के अनुसार, रामजन्म जुआ व नशे का आदि था।
विज्ञापन
मोबाइल में मृतक की फाइल फोटो। घर पर शोक मनाते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराजगंज बरगदवा के टोला बरैठवां गांव में मंगलवार सुबह पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर पति फरार हो गया। चर्चा है कि देर रात फरार पति ने भगीरथपुर रेलवे स्टेशन से 100 मीटर पहले पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बरगदवा गांव के बरैठवां टोले पर मंगलवार की सुबह मृतक रामजन्म गिरी (26 ) ने अपनी पत्नी प्रियंका (24 ) का गला घोंटकर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। मामले में मृतका के पिता रामानंद गिरी निवासी पनेवा पनेई कोतवाली महराजगंज ने तहरीर देकर देवर जयकरन ,पति रामजन्म व सास गंगोत्री पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना को अंजाम देकर फरार पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।
विज्ञापन
इधर, पोस्टमार्टम के बाद पत्नी के शव को देर शाम देवर ने मुखाग्नि दी। इसी बीच, बुधवार की सुबह भगीरथपुर स्टेशन पर आरोपित पति की शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की मौत से गांव के लोग स्तब्ध है। गांव के लोगों में चर्चा हो रही थी की पहले पत्नी को मारा फिर स्वंय जान दे दिया। क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
नशा की लत से बर्बाद हुआ परिवार
ग्रामीणों के अनुसार, रामजन्म जुआ व नशे का आदि था। पत्नी का जेवर समेत घर का सामान बेच जुआ खेलता व नशा करके घर पहुंचता था। जिसके बाद दोनों में झगड़ा होता था। रामजन्म सौंदर्य प्रसाधन सामग्री गांव में घुमकर बेचता था, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। मृतक दंपति को एक तीन वर्ष की बेटी काव्या तथा एक छह माह का पुत्र अयांश है। दोनों की मृत्यु के बाद बच्चे के सिर से माता पिता का साया उठ गया।
10 साल से मृतक के पिता हैं सउदी में
मृतक रामजन्म गिरी के पिता विनोद गिरी घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सऊदी देश कमाने गए है। दस साल बीतने के बाद भी घर नहीं लौटे हैं। गांव के लोगों की ओर से घटना के बारे में उनको जानकारी दी गई है।