{"_id":"6966a8abaaad2a98f406fc12","slug":"khichdi-of-faith-will-be-offered-from-midnight-today-maharajganj-news-c-206-1-go11002-169111-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: आज आधी रात से चढ़ेगी आस्था की खिचड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: आज आधी रात से चढ़ेगी आस्था की खिचड़ी
विज्ञापन
खिचड़ी मेले को लेकर सजा नगर पंचायत चौक में स्थित मंदिर परिसर।
महराजगंज। मकर संक्रांति पर्व का उल्लास आज से आबोहवा में तिल गुड की सुगंध बिखेरेगा। नगर पंचायत चौक स्थित गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में श्रद्धालु आधी रात से गुरु गोरक्षनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर धन-धान्य से परिपूर्ण रखने का आशीर्वाद मांगेंगे।
मंदिर में पहली खिचड़ी पुजारी योगी लक्ष्मण नाथ समर्पित करेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। पूरे महीने तक खिचड़ी पर्व का उल्लास रहेगा। मेला भी पूरे माह तक आयोजित रहेगा। नेपाल की तराई के जनपद की खिचड़ी गुरु गोरक्षनाथ को समर्पित है। नगर पंचायत चौक में उनका भव्य मंदिर है। यहां एक महीने तक खिचड़ी चढ़ाने की परंपरा लंबे समय से बनी हुई है। इस बार भी सभी तैयारियां नगर पंचायत ने समय से पूर्ण करा ली हैं।
मंदिर परिसर के साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में प्रकाश की पुख्ता व्यवस्था के साथ सफाई के लिए अलग यूनिट तैनात की गई है। महिला व पुरुष के लिए पांच मोबाइल टॉयलेट मेला क्षेत्र में लगाए गए हैं। इसके अलावा श्रद्धालु कपड़े इत्यादि बदल सकें इसके लिए परिधान कक्ष बनाया गया है। प्रशासनिक कक्ष, कंट्रोल रूम, खोया पाया केंद्र, जूता चप्पल स्टैंड इत्यादि के प्रबंध हैं। महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग कतार लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
मेला परिसर में मनोरंजन के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। मौत का कुंआ, ब्रेकडांस व झूला लगा है। इसके अलावा बांसी से खजला व आजमगढ़ की इमरती इस बार मेले की मिठाई के तौर पर होगी। इसकी दुकानें सज गई है। सौंदर्य प्रसाधन, लकड़ी व लोहे के उत्पाद सहित तरह-तरह की दुकानें सजी हैं।
25 सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर : मंदिर परिसर और संपूर्ण मेला क्षेत्र में निगरानी रखने के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी मॉनिटरिंग जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ स्थानीय थाने से भी की जाएगी। एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि सुरक्षा के लिए 125 महिला कांस्टेबल 235 पुरुष आरक्षी शिफ्टवार तैनात किए गए हैं। आठ सब इंस्पेक्टर भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। पुलिस सहायता केंद्र मेला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराया गया है।
स्वास्थ्य कैंप पर एक माह तक मिलेगी दवा : मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य शिविर पूरे एक माह के लिए लगाया गया है। यहां सभी तरह की दवा व जांच के प्रबंध एवं होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सुनिश्चित की गई है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि कैंप में प्राथमिक उपचार के सभी संसाधन व स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए गए हैं। आयुष विंग को भी दवाओं के साथ लगाया गया है।
नेपाल के गोपालपुर में खिचड़ी मेले में पहुंचेंगे श्रद्धालु : मकर संक्रांति पर्व पर नेपाल के गोपालपुर स्थित मिनी गोरखनाथ मन्दिर में भारी संख्या में नेपाल और भारतीय क्षेत्र के श्रद्धालु खिचड़ी चढ़ाते हैं। गोरक्षपीठ की छावनी गोपालपुर में गुरू गोरक्षनाथ मन्दिर है। मन्दिर व्यवस्थापक रामसूरत वर्मा ने बताया कि मन्दिर में भारतीय क्षेत्र सहित नेपाल से भी अधिक संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मन्दिर परिसर में मकर संक्रांति पर्व पर आयोजित मेले में मनोरंजन के लिए झूला, सर्कस, चरखी व विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है।