फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Keolapur youth dies in Chennai, family inconsolable

Maharajganj News: केवलापुर के युवक की चेन्नई में मौत, परिजन गमगीन

Mon, 24 Jun 2024 08:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 24 Jun 2024 08:48 PM IST
विज्ञापन
Keolapur youth dies in Chennai, family inconsolable
बागापार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम केवलापुर खुर्द निवासी एक युवक की तबीयत खराब होने पर रविवार को चेन्नई स्थित एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को हवाई जहाज से युवक का शव गोरखपुर तथा वहां से एंबुलेंस से केवलापुर खुर्द गांव लाया गया। रोहिन नदी के चानकी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ग्राम केवलापुर खुर्द निवासी कतवारू के तीन पुत्रों में दूसरा पुत्र अक्षय कुमार (28) रोजी-रोटी के सिलसिले से दो माह पहले तमिलनाडु प्रदेश के चेन्नई शहर गए हुए थे। वहां फर्नीचर का कार्य करते थे। रविवार को दोपहर एक बजे अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। साथ में कार्य कर रहे उनके साथियों ने स्थानीय अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अक्षय की मृत्यु की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सात माह की गर्भवती पत्नी सरिता शव से लिपट कर रो रही थी। वहीं उनकी बेटी अर्पिता रोते हुए मां को निहार रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed