फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   KCC could not be made of ten percent of cattle farmers

दस प्रतिशत पशुपालकों का नहीं बन सका केसीसी

Thu, 13 Jan 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
KCC could not be made of ten percent of cattle farmers
दस प्रतिशत पशुपालकों का नहीं बन सका केसीसी
विज्ञापन

पशुपालन के विस्तार को लग रहा झटका, योजना पर भी सवाल
महराजगंज। जिले में 10 प्रतिशत पशुपालकों का भी किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन सका है। केसीसी न बन पाने से जहां पशुपालक अपने व्यावसायिक दायरे को नहीं बढ़ा पा रहे हैं, वहीं योजना की सार्थकता पर भी प्रश्नचिह्न खड़ा हो रहा है।

पशुपालन में रुचि रखने वाले लोगों को इसमें व्यापकता देते हुए उनकी आय को बढ़ाने की दिशा में पहल की जानी है। उद्देश्य है कि जब उनका दायरा विकसित होगा तो वे जहां अपने व्यवसाय को विस्तृत रूप दे सकेंगे, वहीं दूसरों को भी प्रेरित कर सकेंगे। पशुपालन विभाग को इसके लिए 13158 का लक्ष्य दिया गया, जिसके सापेक्ष 12864 आवेदन भी विभिन्न बैंक शाखाओं को भेज दिए गए, लेकिन बैंकों की ओर से रुचि न दिखाए जाने से काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। शिथिलता की वजह से अब तक 1188 आवेदकों के केसीसी ही बन सके हैं। मानक के मुताबिक, केसीसी नहीं बन बनने से पशुपालकों के व्यवसाय के बढ़ोतरी की मंशा को भी झटका लग रहा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार गिरी ने कहा कि बैंकों को 12868 आवेदन भेजे गए हैं, जिसके सापेक्ष 1188 केसीसी बनाए जाने की सूचना है। केसीसी की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिम्मेदारों से पहल की जा रही है। मार्गदर्शी बैंक के मुख्य प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि पशुपालकों के केसीसी को तीव्र गति से बनवाए जाने के लिए बैंककर्मियों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed