फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kaushalya and Meena became president of Cooperative Sugarcane Society unopposed

Maharajganj News: सहकारी गन्ना समिति की कौशल्या व मीना निर्विरोध अध्यक्ष बनीं

Thu, 17 Oct 2024 09:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 17 Oct 2024 09:02 PM IST
विज्ञापन
Kaushalya and Meena became president of Cooperative Sugarcane Society unopposed
फरेंदा। सहकारी गन्ना विकास समिति का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ। फरेंदा व बृजमनगंज के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत समारोह पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के आवास पर आयोजित हुआ।
विज्ञापन

फरेंदा गन्ना विकास समिति की कौशल्या पांडेय, विजय प्रकाश यादव, लालदेव यादव, दिलीप पांडेय, नरसिंह, महेंद्र, संजय कुमार पांडेय, हरिराम यादव, दुर्गा, सीताराम चौरसिया, शीला त्रिपाठी व आकाश पांडेय डायरेक्टर पद पर निर्वाचित हुए। निर्वाचित डायरेक्टर ने कौशल्या पांडेय को अध्यक्ष व संजय कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। वहीं बृजमनगंज ब्लाॅक के मीना सिंह, अतिश सिंह, नीलू मौर्य, शैल कुमारी, आरिफ अली, रजिन्दर प्रसाद, राजू, विश्वनाथ, रविप्रकाश को निर्विरोध डायरेक्टर चुना गया, जिसमें मीना सिंह को अध्यक्ष व अतिश सिंह को उपाध्यक्ष मनोनित किया गया।
विज्ञापन

निर्वाचित सदस्यों का स्वागत पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने माला पहनाकर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि चुने गए पदाधिकारी अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक करें। इस दौरान विवेका पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, हरिश्चंद्र सोनकर, विजय श्रीवास्तव, राघवेंद्र तिवारी, डब्बू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed