{"_id":"68a78a26040ae77a3a0d731e","slug":"kasturba-vidyalaya-will-produce-electricity-on-its-own-maharajganj-news-c-7-gkp1058-1044369-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खुद ही बिजली का उत्पादन करेंगे कस्तूरबा विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खुद ही बिजली का उत्पादन करेंगे कस्तूरबा विद्यालय
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय अब अपने जरूरत की बिजली का उत्पादन खुद करेगा। यूपी नेडा विद्यालयों में पांच किलोवाट के सोलर पैनल लगाएगा।
बैंकों के पब्लिक रिस्पांसिबिलिटी फंड से इसका भुगतान राज्य व केंद्र की तरफ से मिलने वाले अनुदान को काटकर किया जाएगा। पिछले दिनों जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पीएम सूर्यघर योजना के तहत यूपी नेडा व विभाग को निर्देशित किया है।
जनपद में संचालित 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 1,300 छात्राएं नामांकित हैं। वन ग्राम और फरेंदा में 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। शेष विद्यालयों में भी 12वीं तक शिक्षा देने का इंतजाम किया जा रहा है। कस्तूरबा विद्यालयों में पांच किलोवाट का सोलर सिस्टम अपग्रेड कराने की जिम्मेदारी उन बैंकों की होगी जिनमें कस्तूरबा विद्यालय, प्रबंध समिति व शिक्षकों के वेतन वितरण का खाता संचालित होता है।