फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kartik Purnima: Devotees take a dip of faith in rivers

कार्तिक पूर्णिमा : नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sat, 16 Nov 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 16 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima: Devotees take a dip of faith in rivers
महराजगंज। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को नेपाल के त्रिवेणी समेत भारतीय क्षेत्र के चानकी, त्रिमुहानी घाट, बैकुंठी, राप्ती नदी के तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दिया। बाद में विभिन्न मंदिर और मठों में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन किए और उनसे परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

बागापार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के रोहिन नदी के चानकी घाट पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। वहीं श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया गया। बच्चों ने खिलौने खरीदे और मेले में लगे चरखी और झूले का आनंद उठाया। क्षेत्र के बागापार स्थित रामघाट पर भी कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने शुभ मुहूर्त में गंगा पूजन कर गरीबों को वस्त्र, कंबल और अन्न दान कर पुण्य का लाभ उठाया। स्नान के बाद लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर गंगा की लहरों के माध्यम से देवों को अर्पण किया। चानकी घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से चौक थाने की पुलिस मेले में मुस्तैद रही। इस दौरान अंगद चौहान, हरीश आर्य, उमेश चंद, संतोष कुमार, गोपाल पासवान, विनोद, रमाशंकर साहनी, विभूति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार, गंडक नदी के बैकुंठ घाट, बाला क्षत्र घाट पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार, देव दीपावली व कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर चंदन व झरही उर्फ प्यास नदी के दोमुहान घाट पर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। रामनगर, किसुनपुर, पिपरडाढा, धरमौली, सोबडा, बैरीहवां, लक्ष्मीपुर, रमगढवां, भरगाही, शीशगढ़, डगरुपुर, नवडिहवां, खैरहवां जंगल, खैराटी, जिगनिहवां, मल्लाह टोली, अहिरन टोला, रुदलापुर, धुमठवां, पिपरहवां, निबिअहवां आदि गांवों से श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर परिवार में सुख-शांति की कामना की। पंडित रिपुदमन पांडेय ने बताया कि गंगा में स्नान कर, गोदान, अन्न दान, वस्त्र दान करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती।

त्रिमुहानी घाट के दोनों छोर पर रोक दी गईं गाड़ियां


महराजगंज। त्रिमुहानी घाट पर मेले में भीड़ उमड़ पड़ी। ऐसे में पुल से आने-जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ी। पुल पर किनारे दुकानें सजी होने के कारण लोगों को असुविधा हो रही थी। यातायात पुलिस ने वाहनों को दोनों छोर रोक दिया था। बैरिकेडिंग कर आवागमन को सुगम बनाने के प्रयास में यातायात पुलिस जुटी रही।



फरेंदा रोड से आगे बढ़ने पर पकड़ी से आगे आने पर आईटीएम काॅलेज महलगंज के सामने यातायात पुलिस तैनात दिखी। दो कर्मी खड़े होकर वाहनों की आवाजाही पर नजर रखे हुए थे। भीड़ को देखते हुए बड़े वाहनों का पहले ही रोक दिया गया था। बैरिकेडिंग से आगे बढ़ने से साइकिल से मेले की ओर जाते हुए धीरेंद्र यादव मिले। उन्होंने बताया कि वर्षों से यहां मेला लगता है। पहले और अब में बहुत बदलाव आ गया है। गुजरे वक्त में रिश्तेदार दो दिन पहले आते थे और मेला समाप्त होने के बाद घर जाते थे। अब तो आसपास के गांवों में मेले को लेकर बहुत कम लोगों के घर रिश्तेदार आते हैं। पुराने लोगों की ओर से ही परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। आगे बढ़ने पर 70 साल के वृद्ध रमाशंकर मिले। उन्होंने बताया कि फरेंदा से आ रहा हूं। ऑटो वाले ने पुल के पहले ही छोड़ दिया है, इस वजह से पैदल दूसरे छोर पर आ रहा हूं। मेले के वजह से भीड़ के कारण आने जाने में समस्या हो रही है। आईटीएम चहेरी के पास महराजगंज जाने के लिए ई-रिक्शा दिखी, यहां से लोग जा रहे थे। आईटीएम चौकी के सामने बेरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया था।




------------------



किसी को समस्या न हो, इसके लिए यातायात पुलिस दोनों छोर पर तैनात की गई थी। बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। आवागमन बेहतर बनाने के लिए हर संभव कोशिश की गई।



अरुणेंद्र प्रताप सिंह, प्रभारी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed