फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kanpe people from cold, do not burn bonfire

ठंड से कांपे लोग,नहीं जले अलाव

Thu, 21 Jan 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
अमर उजाला/महराजगंज Updated Thu, 21 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मंगलवार को बूंदाबांदी बाद बुधवार को भी मौसम नहीं सुधरा। दिनभर
विज्ञापन
बादल छाए रहे। वहीं जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई।

इससे ठिठुरन और बढ़ गई। डीएम के आदेश के बाद भी कुछ स्कूल खुले। बच्चे स्कूल जाते देखे गए। यही नहीं कहीं भी अलाव जलता नहीं दिखा। गरीबों से प्रशासन की यह बेरुखी समझ से परे है।

हालांकि लोगों ने ठंड से बचाव के लिए लड़की, पुआल और टायरों को जलाकर ठंडा से बचाव की कोशिश की।  
ठंड बढ़ने से नगर की सड़कें सुनी रहीं। चौराहों, बाजारों, दुकानों पर भीड़ कम रही।

ठंड बढ़ने से ठेले व खोमचे वालों के व्यवसाय पर भी असर पड़ा है। वहीं रिक्शा चलों के लिए सबसे अधिक परेशानी रही। शाम चार बजे के आसपास सूरज ने झलक दिखलाई। इससे लोगों को उम्मीद जगी कि बृहस्पतिवार को धूप जरूर निकलेगी। लेकिन कुछ देर बाद सूर्य को बादलों ने घेर लिया।

बस स्टेशन परिसर में बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को ठंड से काफी परेशान होना पड़ा। वहीं नगरपालिका प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जगहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गयी।

जिससे दूर-दराज से आने वालों को काफी परेशान होना पड़ा। नगरपालिका ईओ ने बताया कि ठंड को देखते हुए अलावा की व्यवस्था की जा रही है। शीघ्र अलावा जलाए जाएंगे।

वहीं अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार निर्माण कार्य और ट्रकों की कतारों के नाते सकरे हुए गोरखपुर- सोनौली मार्ग पर बरसात से कच्ची पटरी कीचड़ में तब्दील हो गई।वाहन कीचड़ में फंसने के नाते एकसड़वां और सम्पतिहा के बीच बुधवार को करीब घंटा भर वाहनों के पहिए थम गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed