फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kalash Yatra organized at the beginning of the nine-day Hanuman Maha Yagya

Maharajganj News: नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ के शुभारंभ पर निकाली कलश यात्रा

Tue, 17 Feb 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra organized at the beginning of the nine-day Hanuman Maha Yagya
पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने किया यज्ञ का शुभारंभ, 251 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर यात्रा में हुई शामिल
विज्ञापन

फरेंदा। क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द में सोमवार को नौ दिवसीय श्री हनुमंत महायज्ञ के शुभारंभ में भव्य कलश यात्रा निकली गई। कलश यात्रा में 251 महिलाएं सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। यज्ञ के मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख रामप्रकाश सिंह व पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल रहे।

कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर आंबेडकर तिराहा, मिलगेट, धानीढाला का भ्रमण करते हुए धानी क्षेत्र के राप्ती नदी के घाट पर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जय घोष से वातावरण गूंज उठा। यज्ञाचार्य पंडित कृष्ण मोहन तिवारी ने वैदिक मंत्रोचार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। भक्तिमय गीतों व नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख राम प्रकाश सिंह ने फीता काटकर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यज्ञ होने से पूरा क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है और लोगों में शुभ विचार की भी प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुनील पांडेय, ओंकार नाथ पांडेय, सभासद मोनू पांडेय, पूर्व प्रधान देवेंद्र पांडेय, विनोद गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, विभूति पांडेय, विवेक, कैलाश पांडेय उर्फ टुनटुन, अष्टभुजा, शैलेष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed