फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   junior class football trial on 3rd

Maharajganj News: जूनियर वर्ग फुटबॉल का ट्रायल तीन को

Wed, 02 Aug 2023 01:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
junior class football trial on 3rd
- जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो रहा ट्रायल
विज्ञापन

- इसमें चयनित खिलाड़ी चार अगस्त को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। आठ से 15 अगस्त तक मऊ में होने वाली जूनियर बालक वर्ग के खिलाड़ियों की राज्यस्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल तीन अगस्त को छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम में होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी चार अगस्त को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन्हें चयनित करने का कार्य होगा।
जिले में फुटबाल का प्रशिक्षण चलता है। प्रशिक्षक के साथ-साथ उसके संसाधन भी उपलब्ध हैं। ऐसे मेें इस ट्रायल में हिस्सा लेकर खिलाड़ी न सिर्फ मंडलीय ट्रायल में स्थान बना सकते हैं, बल्कि चार अगस्त को गोरखपुर में होने वाले मंडलीय ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह भी सुरक्षित कर सकते हैं। ट्रायल में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ियों को हाईस्कूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आयु एवं चिकित्सा प्रमाणपत्र, विद्यालय द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फाेटो व दस रुपये का शपथ पत्र नोटरी भी प्रस्तुत करना होगा। प्रतिभागी खिलाड़ियों की जन्मतिथि एक जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2009 के मध्य होनी चाहिए।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबाल के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हो रही है। खिलाड़ी उसमें हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का कार्य करें।
धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed