फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   journalists rally

हत्या के विरोध में पत्रकारों ने निकाला मौन जुलूस

Tue, 17 May 2016 12:16 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Tue, 17 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
journalists rally
नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते पत्रकार
बिहार के सिवान में एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार की हत्या के विरोध में सोमवार को पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर नगर में मौन जुलूस निकाला और अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन


अस्पताल चौराहे से निकला जुलूस गांधी चौक तक गया, जहां पर पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार तन्मय पांडेय को लोगों ने ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार के आश्रित को पचास लाख की आर्थिक सहायता तत्काल दी जाए।
विज्ञापन


साथ ही घटना की जांच सीबीआई से कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और देश के सभी पत्रकारों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

 इस मौके पर विजय सिंह, गुड्डू जायसवाल, अमित त्रिपाठी, अतीक अहमद, गुलाम मुस्तफा इद्रीसी, जीतबहादुर गुप्ता, अजय सिंह, रामसागर शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed