{"_id":"662d5ef73801cd1bde0e0e14","slug":"joint-team-will-investigate-private-schools-maharajganj-news-c-206-1-go11002-121085-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: संयुक्त टीम करेगी निजी स्कूलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: संयुक्त टीम करेगी निजी स्कूलों की जांच
Sun, 28 Apr 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 28 Apr 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्यों का दल निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाएगा। इसके लिए ब्लाॅकवार टीम का गठन कर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सदर ब्लाॅक में खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह व अनमोल कुमार प्रधानाध्यापक को जिम्मेदारी दी गई है। इसी प्रकार पनियरा में गरिमा यादव व प्रधानाचार्य ओंकार, आनंद मिश्रा, सुरेंद्र को निचलौल, मिठौरा में शिवकुमार, सुभाषचंद्र, पिंगल प्रसाद, संदीप सिंह सहायक अध्यापक, धानी में हेमंत कुमार मिश्र, अनूप कुमार, अगनित गौड़, नरेंद्र यादव, लक्ष्मीपुर सुदामा, श्यामबहादुर, नौतनवा चंद्रभूषण और भानू गौतम, वंशीधर व हरीश घुघली, मुसाफिर सिंह, सुरेंद्र परतावल तो सिसवां में विजयपाल, नारायण, बलराम गुप्ता को जिम्मेदारी मिली है। डीआईओएस अमरनाथ राय ने कहा कि टीम गैर पंजीकृत कोचिंग सेंटरों की भी जांच कर रिपोर्ट देगी। ऐसे स्कूल जो एक ही दुकान से किताब खरीदने का दबाव बनाते हो अथवा पहले पढ़ चुके विद्यार्थी से एडमिशन शुल्क लेते हों उनपर भी कार्रवाई होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि गैर पंजीकृत स्कूल नहीं चलने दिए जाएंगे। टीम के रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन