{"_id":"6571d6518898c2fde7042e96","slug":"jigsaw-machine-operated-in-the-name-of-a-deceased-person-sealed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-11172-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मृत व्यक्ति के नाम से संचालित आरा मशीन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मृत व्यक्ति के नाम से संचालित आरा मशीन सील
विज्ञापन
परतावल। नगर पंचायत परतावल में मृत व्यक्ति के नाम से आरा मशीन चलाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को छापा मारा। जांच करने पर पाया कि आरा मशीन के लाइसेंस धारक वीरेन्द्र पटेल की मृत्यु हो चुकी है। आरा मशीन के संचालक का नाम परिवर्तन की अनुमति प्राप्त नहीं की गई। लाइसेंस का नवीनीकरण कराए बिना चोरी-छिपे आरा मशीन चलायी जा रही थी। इस पर तुरंत आरा मशीन को सील कर दिया गया।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित वीरेन्द्र पटेल के आरा मशीन पर जांच करने पहुंची वन विभाग की टीम ने ताला लगा दिया। जांच के दौरान पता चला कि उक्त आरा मशीन बीरेंद्र पटेल के नाम से पंजीकृत है। जबकि पूर्व में ही उनका स्वर्गवास हो गया है। उनके बेटों के द्वारा मशीन का अवैध रूप से संचालन किया जा रहा था। इस मौके पर डिप्टी रेंजर देवेन्द्र कुमार, वन रक्षक उदयभान सिंह, सुरक्षा गार्ड महेंद्र कुमार एवं सुदर्शन पांडेय मौजूद रहे। संवाद