{"_id":"56ec52324f1c1b215b8b49b9","slug":"jewellery-traders-burnt-effigies-of-the-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वेलरी व्यापारियों ने मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वेलरी व्यापारियों ने मंत्री का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार में स्वर्ण व्यापारियों ने वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला जलाया।
- फोटो : कुंदन सिह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिसवा बाजार के स्वर्ण व्यापारियों और कारीगरों ने शुक्रवार को नगर भ्रमण कर केंद्रीय वित्त मंत्री का पुतला जलाया। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि यदि टैक्स वापस नहीं लिया तो आंदोलन उग्र होगा।
स्वर्ण व्यवसायी संघ के अध्यक्ष शिवजी सोनी के नेतृत्व में दुर्गा मंदिर के अरुण जेटली का पुतला जलाया गया। स्वर्ण व्यापारी व कारीगर सब्जी मंडी रोड, स्टेट चौक, श्री राम जानकी मंदिर रोड, अमरपुरवां, गोपाल नगर, रेलवे स्टेशन, फलमंडी होते दुर्गा मंदिर पहुंचे। पुतला जलाया। और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
शिवजी सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रहे हैं। वहीं वित्त मंत्री ने स्वर्ण व्यापारियों पर केंद्रीय शुल्क लगाकर मोदी के सपनों को तोड़ने का काम किया है। जिससे सभी स्वर्ण व्यापारी आज सड़कों पर उतर आए हैं। जब तक केंद्र सरकार एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं लेती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर बीरन सोनी, मनोज सोनी, संजीव सोनी, धर्मवीर सोनी, चंदन सोनी, अमन सोनी, तारकेश्वर वर्मा, कन्हैया सोनी सहित सभी स्वर्ण व्यापारी उपस्थित रहे।