फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   JD Health is upset over the poor sanitation in the hospital.

Maharajganj News: अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर जेडी हेल्थ नाराज

Tue, 17 Mar 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
JD Health is upset over the poor sanitation in the hospital.
सीएचसी धानी का निरीक्षण कर दिया व्यवस्था सुधारने का निर्देश
विज्ञापन

धानी बाजार। ज्वाइंट डॉयरेक्टर हेल्थ, गोरखपुर डॉ. जयंत कुमार ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के लेबर रूम, स्टॉक रूम, ओटी रूम आदि के निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने और बिना सूचना ड्यूटी से अनुपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।
अस्पताल में अधिकांश मरीज जमीन पर बैठे हुए पाए जाने पर उन्होंने बैठने की व्यवस्था कराने का निर्देश सीएचसी अधीक्षक दिया। साथ ही निरीक्षण में बिना ड्रेस और नेम प्लेट के ड्यूटी करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को यूनिफॉर्म में ड्यूटी करने को कहा। मरीजों के परिजनों की अस्पताल में एक्सरे मशीन खराब होने की शिकायत करने पर उन्होंने इसे शीघ्र ही ठीक कराने आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने सीएचसी की एएनएम की समीक्षा बैठक में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण सहित स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रकाश चंद्र चौधरी, डॉ. जमीला, संतोष तिवारी, कालिंदी यादव, रामविलास वर्मा, घनश्याम पांडेय और जोखन तिवारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed