Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jawaharlal Nehru's birth anniversary was celebrated at the Congress office.

Maharajganj News: नेहरू का महराजगंज जिले से भी रहा गहरा नाता

Sun, 15 Nov 2026 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Jawaharlal Nehru's birth anniversary was celebrated at the Congress office.
महराजगंज। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का महराजगंज जिले से भी गहरा जुड़ाव रहा। गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रथम छात्रसंघ अध्यक्ष नर्वदेश्वर पांडेय के निर्वाचित होने पर नेहरू विश्वविद्यालय पहुंचे थे। उन्होंने छात्रसंघ का उद्घाटन करने के साथ विद्यार्थियों को संबोधित किया था।
विज्ञापन

वह पार्टी के जिला कार्यालय पर नेहरू जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नेहरू वर्ष 1940 में गणेश शंकर विद्यार्थी इंटरमीडिएट कॉलेज के स्थापना समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रामनारायण चौरसिया और जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाओं के जरिये देश के विकास की आधारशिला रखी। नहरों, उद्योगों और कृषि क्षेत्र का विस्तार कर रोजगार के नए अवसर पैदा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्णमासी यादव ने की। संचालन कपिल देव शुक्ल ने किया। इस दौरान राम नारायण प्रसाद, गोविंद मिश्र, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, चंद्रजीत भारती, चंदन तिवारी, अजय सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed