फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jarasandha attacked Mathura for the 18th time

Maharajganj News: जरासंध ने 18वीं बार मथुरा पर किया आक्रमण

Sun, 02 Mar 2025 05:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 02 Mar 2025 05:25 PM IST
विज्ञापन
Jarasandha attacked Mathura for the 18th time
अड्डा बाजार। बरवा खुर्द में चल रहे श्रीमद्भागवत पुराण में रविवार को पंडित गया प्रसाद पांडे ने श्री कृष्ण भगवान की कथा सुनाई। संदीपनि आश्रम में कृष्ण, बलराम, सुदामा का शिक्षा ग्रहण करना, गुरु दक्षिणा के रूप में गुरु के मृतक पुत्र को जीवित सौंपने, मुचकुंद की नजरों से काल यवन के भस्म होने की कथा मार्मिक ढंग से सुनाया।
विज्ञापन

कथा विस्तार में सुनाया कि कंस की मृत्यु होने पर उनके ससुर जरासंध ने मथुरा पर आक्रमण कर दिया। बलराम और श्री कृष्णा ने उनकी सेना को मारकर जरासंध को निहत्था कर दिया। शर्मिंदा होकर जरासंध लौट गया। 17 बार जरासंध ने मथुरा पर आक्रमण किया। हमेशा पराजय का मुंह देखना पड़ा। जब जरासंध ने 18वीं बार मथुरा पर आक्रमण किया। इस दौरान काल यवन भी आक्रमण कर दिया। कृष्ण और बलराम रात के अंधेरे में मथुरा से भागने लगे। काल यवन उनका पीछा करते पहाड़ी पर जा पहुंचा। कृष्ण एक गुफा में छिप गए। उनका पीछा करते कालयवन भी गुफा के भीतर घुसा। गहरी नींद में चादर ओढ़ कर सो रहे राजा मुचुकुंद को कृष्ण समझकर काल यवन ने लात मार दिया। मुचुकुंद की नजर पड़ते ही काल यवन जलकर भस्म हो गया। मुचुकुंद को देवताओं से वरदान प्राप्त था कि कच्ची नींद में उन्हें जो जगाएगा। उसकी नजर पढ़ते ही भस्म हो जाएगा। जरासंध ने पहाड़ी पर आग लगा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed