फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Janhit Kisan Party's sit-in continues for the ninth day; allegations of inaction raised.

Maharajganj News: जनहित किसान पार्टी का धरना नौवें दिन भी जारी, कार्रवाई नहीं करने का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Janhit Kisan Party's sit-in continues for the ninth day; allegations of inaction raised.
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास पांचवें दिन भी भूख-हड़ताल पर बैठे
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर में जनहित किसान पार्टी का धरना रविवार को नौवें दिन भी जारी रहा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास पांचवें दिन भी भूख-हड़ताल पर बैठे रहे। पार्टी ने आरोप लगाया कि अब तक जिला प्रशासन की ओर से उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मांगें पूरी होने तक भूख-हड़ताल जारी रखने की बात कही गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर दास ने पनियरा क्षेत्र के एक गांव के गरीब किसान परिवार की दिव्यांग बेटी को नौकरी, आर्थिक सहायता और आवास योजना का लाभ दिलाने तथा संबंधित मुकदमे को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग शामिल है। इसके अलावा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग में स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद की पट्टे की भूमि को कब्जामुक्त कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी की बुजुर्ग विधवा किसान महिला के बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज करने और परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग भी उठाई गई। पार्टी ने आदित्य हत्याकांड के पीड़ित गरीब किसान परिवार को आर्थिक सहायता देने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का उचित मुआवजा दिलाने और चीनी मिलों का बकाया भुगतान कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरनारत लोगों ने जिला मुख्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों द्वारा बाहरी दवाएं लिखने पर रोक लगाने की भी मांग की। शनिवार रात श्यामसुंदर दास की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टर अंसारी टीम के साथ धरना स्थल पहुंचे और भर्ती कराने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने धरना स्थल पर ही उपचार कराने की बात कही।

इस दौरान अभीषेक प्रजापति, आनंद चौहान, दयाराम वर्मा, जयराम चौरसिया, नवल कुमार, महेंद्र चौरसिया, उमेशचंद्र निषाद, छेदीलाल यादव, धर्मराज वर्मा, विंद्रेश चौरसिया और अभीषेक चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed