फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Janani Suraksha Yojana: Mothers did not receive funds due to account irregularities

जननी सुरक्षा योजना : खाते में गड़बड़ी से प्रसूताओं को नहीं मिली धनराशि

Sun, 03 Nov 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 03 Nov 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Janani Suraksha Yojana: Mothers did not receive funds due to account irregularities
महराजगंज। जिले में जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि से 306 प्रसूता वंचित हैं। खातों व आधार में गड़बड़ी के वजह से भुगतान नहीं हुआ है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र की आशा को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। खाते व आधार में सुधार के बाद खाते में धनराशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जननी सुरक्षा योजना के तहत सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को 1400 रुपये व नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को एक हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का व्यवस्था है। विभिन्न पीएचसी, सीएचसी व जिला महिला अस्पताल में 20 सितंबर तक कुल 14,474 प्रसूताओं की डिलेवरी हुई। इसके सापेक्ष अभी तक इसमें कुल 14168 लाभार्थियों के खातों में जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि की भेजी गई है। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी आशाओं को निर्देशित किया है कि जल्द से जल्द लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते नंबर विभाग को उपलब्ध करा दें। सुधार होने के बाद खाते में धनराशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-------------------
अस्पताल-----प्रसव------मिली राशि
घुघली में-- 1387-----1369
बृजमनगंज में --1172-1145
मिठौरा में 1289------1248
फरेंदा में 930---------913
परतावल में 1242-----1227
महिला अस्पताल 910-886
निचलौल में 1463---886
सिसवा में 1409----1375
पनियरा में 890-----865
रतनपुर में 1103----1087
लक्ष्मीपुर में 1166---1338
सदर में 969----------938
धानी में 544-----------533
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed