फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jan Samvad Cycle Yatra was welcomed in Farenda

Maharajganj News: जनसंवाद साइकिल यात्रा का फरेंदा में किया गया स्वागत

Thu, 27 Mar 2025 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 27 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Jan Samvad Cycle Yatra was welcomed in Farenda
फरेंदा। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में निकली जन संवाद साइकिल यात्रा बुधवार को फरेंदा के परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी काॅलेज पहुंची। जहां पर प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय के साथ अन्य शिक्षकों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

जनसंवाद साइकिल यात्रा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर आयोजित की गई है जो तीन दिवसीय साइकिल यात्रा करीब 170 किलोमीटर की होगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता फैलाना है। प्राचार्य ने कहा कि यह यात्रा गांव की ओर जाते हुए यह संदेश दे रहा है कि महाविद्यालय सामाजिक कार्यों में अपने आसपास के गांव में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाला है।
विज्ञापन

यह सरकार की मंशा के अनुरूप जन जागरूकता के कार्यक्रम को बढ़ावा देने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है। साइकिल यात्रा की अध्यक्षता कर रहे नोडल अधिकारी डाॅ. विशाल गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जन जागरूकता कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाए और इसमें शैक्षिक संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका धरातल पर लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में लगभग 31 साइकिल यात्री शामिल हुए जो सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रवीण नाथ त्रिपाठी, यशवंत यादव मयंक कुशवाहा, डॉ. हरेंद्र कुमार शर्मा कर रहे थे। इस दौरान राम नगीना सिंह, डॉ. अभिमन्यु शर्मा, कमलेश प्रजापति, श्रीदयाल वर्मा, प्रमोद चौरसिया, मुरलीधर जायसवाल, अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed