फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jan Ashirvad yatra-Impression to talk people

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का स्वागत

Fri, 20 Aug 2021 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Jan Ashirvad yatra-Impression to talk people
जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का जन संवाद पर जोर
विज्ञापन

महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत जिले में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर जन संवाद पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से प्रकाश डाला।
इस यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री का सिसवां विधान सभा के कटहरी, जहदा, बीसोखोर, सबया, सिसवां नगर, बरवा द्वारिका, बंदी ढाला होते हुए सदर विधान सभा क्षेत्र के घुघली नगर, चैनपुर, पनियरा विधान सभा क्षेत्र के जखीरा, बारीगाव, भुवना, इन्दरपुर, परतावल बाजार, परतावल चौराहा, हरपुर, पनियरा नगर, मुजुरी, हसखोरी महुअवा, करमहिया, डिंगरी, चौरी, कौवापुर, खुटहा, पकड़ी में स्वागत हुआ। सिसवां एवं कोठीभार प्रतिनिधि के शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री का काफिला जैसे ही सिसवां सीमा में प्रवेश किया वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारेबाजी की। वहीं, माला व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का सिसवां विधान सभा में वरिष्ठ भाजपा नेता अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोगों ने भव्य स्वागत किया। सबया, अमडीहा, हॉस्पिटल रोड, गोपालनगर चौराहा, जायसवाल नगर में स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ता जितेंद्र बहादुर सिंह के घर आधे घंटे के विश्राम के दौरान जन समस्याओं को सुना। बैजनाथपुर निवासी चंद्रशेखर उर्फ लल्ले सिंह गन्ना मूल्य वृद्धि व बकाया भुगतान क्षेत्र के तमाम क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण की मांग की। गन्ना मूल्य बकाया को लेकर विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता हो चुकी है। इस अवसर पर जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, रामनारायण जायसवाल, बैजनाथ सिंह, रामेश्वर जायसवाल, राकेश दुबे, गिरजेश जायसवाल, शंकराचार्य पटेल, बच्चन लाल गौड़, ओंकार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

घुघली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में सभा के दौरान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संसद पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के हित के लिए गंभीर है। मंत्री के स्वागत में चौराहों पर स्वागत द्वार बनाकर माला लिए चिलचिलाती धूप में घंटो खड़े रहे। घुघली उपनगर सुभाष चौक पर माला पहनाने की होड़ लगी रही। मंत्री के स्वागत के लिए भुवना, भुवनी, मंगलपुर, पटखौली, जखीरा चौराहा, बारी गांव आदि चौराहों पर भीड़ लगी रही। इस दौरान डॉ. राजेश सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, अशोक पांडेय, मोहन सिंह, श्रवण सिंह, अजित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परतावल प्रतिनिधि के अनुसार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी परतावल के ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा के आवास पर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ता स्वागत में जुटे रहे। पूरे नगर को भाजपा के झंडे से रंग दिया गया था। जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर से माहौल भाजपा मय हो गया। स्वागत कर्ताओं में मुख्य रूप से पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख परतावल आनन्द शंकर वर्मा, पूर्व प्रमुख हरिशंकर वर्मा, निर्भय सिंह, इन्द्रजीत, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे।

पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कस्बे में आयोजित जन सभा के दौरान कहा कि केन्द्र सरकार गरीबों के उत्थान के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। उज्ज्वला गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री बीमा योजना, प्रधानमंत्री एम आवास योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना एक दर्जन से ज्यादा योजनाएं चलाई जा रही है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, भाजपा नेता वीरेन्द्र सिंह, अब्दुल ऐन शाह, ग्राम प्रधान रुपेश शर्मा, ग्राम प्रधान अमरजीत निषाद, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed