{"_id":"5ae4c9834f1c1b350b8b70e5","slug":"jam-by-vegetable-vendors","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेताओं ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी विक्रेताओं ने लगाया जाम
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। फरेंदा मार्ग पर प्राइवेट सब्जी मंडी है। यहां दूर दराज से किसान सब्जी बेचने आते हैं। शनिवार को मंडी में दुकान लगाने का किराया 400 के स्थान पर एक हजार रुपये कर दिया गया। इससे भड़के सब्जी विक्रेताओं ने सड़क जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। करीब घंटे भर तक जाम से सड़क पर वाहनों की कतारें लग गईं। कार्यालय आने वाले लोग रास्ते मेें ही फंस गए। इसकी जानकारी यातायात उप निरीक्षक एके सिंह को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से सब्जी विक्रेताओं को समझाया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम समाप्त किया।
सब्जी मंडी में विक्रेताओं से अभी 400 रुपये किराया लिया जा रहा था। इस बीच शनिवार को किराया बढ़ाकर अचानक 1000 रुपये कर दिया गया। इसकी जानकारी सब्जी विक्रेताओं को हुई तो सभी ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। सब्जी विक्रेताओं ने मंडी संचालक से किराया कम करने की बात कही लेकिन मंडी संचालक ने विक्रेताओं की बात नहीं सुनी। इसके बाद नाराज सब्जी विक्रेताओं ने जमकर हंगामा करते हुए फरेंदा मार्ग पर जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। सड़क जाम होने की जानकारी यातायात उप निरीक्षक एके सिंह को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को समझाया कि समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने मंडी संचालक से वार्ता कर समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ। सब्जी विक्रेता लल्लू प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, रामकिशोर, दीनदयाल, रमाशंकर, राम प्रसाद, भानु, लक्की, बद्री प्रसाद, शंभू, महेश कुमार आदि ने चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।