फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jal Nikas problem face to people

शहर बढ़ा सुविधा नहीं

Sun, 19 Dec 2021 12:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Jal Nikas problem face to people
समस्या बनी जल निकासी, पिपरिया के लोगों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

सिसवां बाजार (महराजगंज )। नगर पालिका परिषद की सीमा विस्तार में शामिल पिपरिया गांव में पोखरियों पर अतिक्रमण की वजह से जल निकासी की समस्या है। सड़क, नाली, बिजली की समस्या बनी है। बुजुर्ग पेंशन की आस लगाए बैठे हैं। उनकी समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
पिपरिया की आबादी लगभग साढ़े तीन हजार है। यह गांव साल पहले नगर पालिका सिसवां में शामिल हुआ। इसके बाद से यहां बुनियादी सुविधाओं को कोई सुधार नहीं हुआ। समस्याएं पहले की तरह ही हैं। बिजली के पोल पर तार लटक रहे हैं जिससे दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गई है।
विज्ञापन

निवासी सलीम सिद्दीकी का कहना है कि गांव के पोखरों पर अतिक्रमण के कारण गंदे पानी की निकासी ठीक ढंग से नहीं होती है। कुछ लोगों के खेत में पानी गिरने से फसल बर्बाद हो जाती है। मुबारक अली का कहना है कि गांव के युवाओं के सामने सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। नगर पालिका में शामिल होने के बाद मनरेगा के कार्य भी बंद हो गया है जिससे बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीलावती ने बताया कि आवास व शौचालय के लिए हम लोग दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं है। सरकारी स्कूल के बगल में कूड़े का ढेर लगा हुआ है जिससे बच्चों में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। लालमती का कहना है कि वृद्धा विधवा पेंशन सहित किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव का कहना है कि नगर में शामिल गांव में सफाई कर्मी नियमित सफाई करते हैं। अन्य जरूरी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed