फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jaipuria inter college was first

मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में जयपुरिया इंटर कॉलेज प्रथम

Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
jaipuria inter college was first
मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में जयपुरिया इंटर कॉलेज प्रथम
विज्ञापन

क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से आयोजित हुआ प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी का आयोजन क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से आईटीएम गीडा में किया गया। जिसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जयपुरिया इंटर कॉलेज के छात्रों ने विज्ञान गीत प्रतियोगिता, वैज्ञानिक समाचार पत्रों के संकलन प्रतियोगिता, क्रियाशील मॉडल प्रतियोगिता तथा विज्ञान भाषण प्रतियोगिता लिखित विज्ञान प्रश्नोत्तरी में बेहतर प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी 2022 आईटीएम गीडा में आयोजित हुई थी। जिसमें जयपुरिया इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स स्काउट गाइड तथा विज्ञान के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन परिणाम घोषित हुआ, जिसमें लिखित विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान प्राप्त किए। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में द्वितीय व पोस्टर प्रतियोगिता में भी द्वितीय स्थान प्राप्त किए। कार्यक्रम के दौरान जयपुरिया इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य व एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके गौड़, विज्ञान क्लब के समन्वयक मेजर अखिलेश्वर राव, नौतनवां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर जगदीश यादव सहित प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यासागर, अनन्या गुप्ता, बृजेश अग्रहरि, शिखा अनूप सिंह, अमन वर्मा, अखिलेश जायसवाल, अनुराधा चौरसिया, बृजेश प्रजापति, अर्चिता अग्रहरि को आयोजक मंडल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विमल पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed