फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   jail6

छोटे भाई की हत्या करने के आरोपी बड़े भाई को जेल

Tue, 21 Jun 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
jail6
छोटे भाई की हत्या करने के आरोपी बड़े भाई को जेल
विज्ञापन

पिता विश्वनाथ की तहरीर पर पुलिस ने शिव के खिलाफ हत्या एवं आर्म्स एक्ट के तहत की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। संपत्ति विवाद में अपने ही सगे छोटे भाई को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले हत्यारोपी पर नौतनवां पुलिस ने मंगलवार को पिता विश्वनाथ वर्मा की तहरीर पर हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में चालान कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बताते दें कि कस्बे के मालवीय नगर वार्ड में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कैलाश वर्मा और उनके बड़े भाई शिव वर्मा से पुराने संपत्ति विवाद को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी। इस घटना के दौरान ही कैलाश के बड़े भाई शिव वर्मा ने पिस्टल से उन्हें गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिव को पकड़कर उसकी पिटाई की और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौतनवां में भर्ती कराया। यहां से कैलाश की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल पर उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इधर पुलिस अभिरक्षा में आरोपित की दवा इलाज के बाद उसके पास से पिस्टल, कारतूस व मैगजीन बरामद कर लिया गया था। मामले में आरोपित एवं मृतक के पिता विश्वनाथ वर्मा ने थाने में तहरीर देकर अपने ही पुत्र पर दूसरे पुत्र की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ में जुटी हुई थी। मंगलवार को प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गिरफ्तार आरोपी शिव निवासी बिस्मिल नगर कस्बा नौतनवां का हत्या एवं आर्म्स एक्ट की धारा के तहत न्यायालय में चालान किया गया, यहां से न्यायिक अभिरक्षा में अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। यह जानकारी प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed