फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Jai Shri Ram echoed along with the burning of Ravana.

Maharajganj News: रावण दहन के साथ ही गूंजा जय श्रीराम

Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram echoed along with the burning of Ravana.
रावण के वध के बाद जलाया गया पुतला।
नौतनवा। रामलीला मंचन क रहे कलाकारों ने बृहस्पतिवार की दोपहर युद्ध एवं रावण वध का अभिनय किया। लंका पर चढ़ाई के लिए श्रीराम व लक्ष्मण युद्ध मैदान में वानर सेना के साथ उतरे। रणभूमि में राम और लक्ष्मण अपनी वीरता से बड़े-बड़े राक्षसों को परास्त कर देते हैं। तब लंकेश स्वयं उनका सामना करने को उतरते हैं। उनके मैदान में आते ही लोगों की निगाहें वहीं की वहीं टिक जाती हैं। लीलास्थल पर करीब दो घंटे के भीषण युद्ध के बाद श्रीराम के हाथों लंकापति रावण का भी वध हो जाता है। इसके बाद परंपरा के अनुसार श्रीराम की वेशभूषा में कलाकार ने जैसे ही रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया तो आसमान आतिशबाजी के रंगों में रंग गया और लोगों के जय श्रीराम-जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed