फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is possible to prevent heart diseases by taking precautions

Maharajganj News: सरकारी अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 29 Sep 2024 07:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 29 Sep 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
It is possible to prevent heart diseases by taking precautions
निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार रात को एक प्रसूता की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। वहीं आक्रोशित परिजन स्वास्थ कर्मियो पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे नवागत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह परिजनों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची काफी प्रयास के बाद परिजन किसी तरह शांत हुए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सड़कहवा निवासी मृत्युंजय की पत्नी पिंगला (22) का शनिवार को प्रसव पीड़ा हुई। उसके बाद परिजनों ने आनन फानन में पिंगला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर प्रसूता पिंगला ने शाम करीब चार बच्चे एक स्वास्थ्य बच्चें को जन्म दिया। वही बच्चें को जन्म देने के बाद करीब साढ़े चार बजे पिंगला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसकी जानकारी परिजनों ने ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों को दी। जिम्मेदारों ने परिजनों की बात अनसुना कर दिया। परिजनों का आरोप था की करीब पांच बजे प्रसूता की तबीयत अत्यधिक खराब हो गई। फिर जिम्मेदार प्रसूता को रेफर करने की बात कहते हुए अस्पताल से निकल लिये। उसके बाद वह लोग एंबुलेस के लिए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने लगे। करीब तीन घंटों तक न कोई एंबुलेस आया, न ही कोई स्वास्थ्य कर्मी आया। इसी बीच प्रसूता पिंगला की मौत हो गई।
विज्ञापन


नवागत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने कहा सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली। प्रसूता की मौत ज्यादा खून गिरने के वजह से हुई। काफी देर बाद परिजन प्रसूता के शव को लेकर घर चले गए। वही थाना प्रभारी गौरव कनौजिया के अनुसार मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed