फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is mandatory to send the verified list of centres by November 27.

Maharajganj News: 27 नवंबर तक केंद्रों की सत्यापित सूची भेजना अनिवार्य

Fri, 07 Nov 2025 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
It is mandatory to send the verified list of centres by November 27.
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 का टाइम टेबल जारी होने के बाद तैयारियां तेज हो गई हैं। यूपी बोर्ड ने 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सत्यापित सूची भेजना अनिवार्य कर दिया है। जनपद स्तर पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र बनने के लिए 10 नवंबर तक स्कूलों को आवेदन करना है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, विद्यालयवार छात्रसंख्या, परिणाम, नकलवृत्ति, पूर्व परीक्षा केंद्र की रिपोर्ट और भौतिक संसाधनों के आधार पर परीक्षा केंद्र तय होने हैं। बोर्ड की मंशा है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में किसी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात न हो। केंद्र निर्धारण प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए ऑनलाइन सिस्टम का इस बार विस्तृत प्रयोग किया जा रहा है। डीएम व डीआईओएस के नेतृत्व में गठित तहसील स्तरीय टीमें जिओ टेगिंग के साथ सभी स्कूलों का भौतिक सत्यापन 17 नवंबर तक करेंगी। उसके बाद में 24 तक जांच रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को देते हुए विभाग की वेबसाइट पर 24 नवंबर तक अपलोड करनी होगी। उसके बाद में केंद्र निर्धारण समिति प्रस्ताव तैयार करेगी और 27 नवंबर तक अंतिम सूची भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed