फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   It is important to start the session on time on e-Kavach portal.

Maharajganj News: ई-कवच पोर्टल पर समय से सत्र प्रारंभ करना जरूरी

Thu, 08 Feb 2024 08:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 08 Feb 2024 08:11 PM IST
विज्ञापन
It is important to start the session on time on e-Kavach portal.
महराजगंज। ई-कवच पोर्टल पर समय से सत्र प्रारंभ करना जरूरी है। इसके साथ ही सभी लगाए गए टीकों को उसी दिन अपडेट भी करना होता है।
विज्ञापन

ये बातें बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित नियमित टीकाकरण एवं ई-कवच पोर्टल के बारे में हो रहे जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा केपी सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि सभी एएनएम को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। परतावल एवं निचलौल को छोड़कर अन्य ब्लॉकों में जितने सत्र आयोजित हुए वो सभी सत्र ई-कवच पोर्टल पर प्रारंभ नहीं किए गए। पोर्टल पर अपडेशन के संबंध में भी आपको बार बार निर्देशित किया गया है, लेकिन अभी भी जनपद का पूर्ण प्रतिरक्षण पोर्टल पर मात्र 68 प्रतिशत ही हो सका है। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर 0-1 वर्ष तक के बच्चों का अपडेशन भी मात्र 67 प्रतिशत है। आशाओं के माध्यम से नए बच्चों का अपडेशन पोर्टल पर नहीं हो रहा है। अत्यंत ही चिंताजनक है। इस दौरान मौके पर यूनिसेफ के डाॅ. राहुल सिंह, डाॅ. केतु, धीरज त्रिपाठी, अंकिता, आशुतोष मिश्रा, नागेंद्र पांडेय, मुन्ना कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed