फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Irrigation Department's claims exposed during Tehsildar's inspection; rain cuts found on the embankment.

Maharajganj News: तहसीलदार के निरीक्षण में खुली सिंचाई विभाग के दावों की पोल, तटबंध पर मिले रेनकट

Wed, 15 Jul 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Irrigation Department's claims exposed during Tehsildar's inspection; rain cuts found on the embankment.
विभाग ने मरम्मत पूरी होने का किया था दावा, शिकायत वाले स्थल की तस्वीर भी नहीं भेज सका
विज्ञापन


महराजगंज। बाढ़ सुरक्षा और तटबंधों की मरम्मत को लेकर सिंचाई विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। निचलौल तहसील क्षेत्र के ग्राम भेड़िहारी स्थित नारायणी (बड़ी गंडक) नदी के ठोकर नंबर-1 पर बने नए तटबंध का तहसीलदार अमित सिंह ने निरीक्षण किया तो वहां बड़े-बड़े रेनकट मिले। जबकि सिंचाई विभाग पहले ही इन रेनकटों को भरकर मरम्मत कार्य पूरा होने का दावा कर चुका था। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल शेष मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
जानकारी के अनुसार, सिंचाई विभाग खंड-दो के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने जिले के सभी 21 बाढ़ सुरक्षा तटबंधों पर आवश्यकता के अनुसार रेनकट भरने का कार्य कराए जाने का दावा किया था। विभाग ने अपने दावे के समर्थन में कुछ तस्वीरें भी उपलब्ध कराईं लेकिन इनमें ग्रामसभा भेड़िहारी स्थित नारायणी तटबंध की एक भी तस्वीर शामिल नहीं थी।
विज्ञापन

इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि शिकायत वाले स्थल की वास्तविक स्थिति विभाग क्यों नहीं दिखा सका। लोगों का कहना है कि क्या दूसरे स्थानों की तस्वीरें भेजकर प्रशासन को अधूरी या भ्रामक जानकारी देने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संबंध में सिंचाई विभाग खंड-दो के अधिशासी अभियंता राजीव कपिल का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल फोन रिसीव नहीं हुआ।

वर्जन
नारायणी तटबंध का निरीक्षण किया गया। कुछ स्थानों पर कार्य हुआ है लेकिन कई जगह अभी भी रेनकट मौजूद हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र शेष मरम्मत कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है।
-अमित सिंह, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed