{"_id":"685310880540a4066009c5a7","slug":"iran-israel-war-halts-medical-caregiver-recruitment-maharajganj-news-c-206-1-go11002-152223-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईरान-इस्राइल युद्ध से मेडिकल केयरगिवर भर्ती रुकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईरान-इस्राइल युद्ध से मेडिकल केयरगिवर भर्ती रुकी
Thu, 19 Jun 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। इस्राइल-ईरान युद्ध के मद्देनजर मेडिकल क्षेत्र के केयर गिवर आवेदन प्रक्रिया रोक दी गई है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एमएसडीसी) ने अगले आदेश तक इस पर रोक दी है।
जनपद से इन भर्तियों के लिए सेवायोजन के संगम पोर्टल पर आवेदन लिए जा रहे थे और 1300 के आसपास आवेदन हुए थे।
जुलाई में चयन प्रक्रिया की समय सीमा तय की गई थी। रोक लगने पर अब यह चयन कबतक होगा इसको लेकर अभी कुछ निर्देश नहीं जारी किए गए हैं।
इस्राइल, जर्मनी, जापान आदि देशों के लिए मेडिकल केयर गिवर के लिए लगभग 5000 से अधिक पदों पर यूपी के सभी जनपदों से आवेदन लिए इसी महीने प्रारंभ हुए, लेकिन चयन प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही प्रक्रिया स्थगित होने से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों में उहापोह की स्थिति है।
वह चयन की प्रक्रिया के इंतजार में थे। मऊ पाकड़ के अजय कुमार पटेल, घुघली ब्लॉक के गोविंद मोदनवाल ने बताया कि उनके पास नर्सिंग की डिग्री है। अधिक वेतन पाने के लिए जापान के लिए आवेदन कर रखा है। उम्मीद थी कि जुलाई में चयन तो अगस्त में विदेश जाने का मौका मिलेगा, लेकिन प्रक्रिया स्थगित होने से यह नहीं पता कि कबतक प्रक्रिया पूरी होगी और होगी भी अथवा नहीं।