फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Iran-Israel war boosts dry fruit prices

Maharajganj News: ईरान-इस्राइल युद्ध से सूखा मेवा रेट में उछाल

Wed, 11 Mar 2026 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Iran-Israel war boosts dry fruit prices
दुकान पर सजा मेवा।  
फरवरी की अपेक्षा मार्च में तेजी से बढ़ रहे हैं भाव
विज्ञापन

महंगाई के कारण इफ्तार की प्लेट में घट गया मेवा
महराजगंज। ईरान युद्ध के कारण रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जल मार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से प्रभावित आवागमन का असर दिखने लगा है। होर्मुज मार्ग पर रुकावट के कारण न सिर्फ घरेलू गैस व पेट्रोलियम आयात प्रभावित हो रहा है बल्कि मालवाहक जहाजों के फंसने के कारण सूखे मेवा का रेट महज एक पखवाड़े के भीतर बढ़ गए हैं।
हालत यह है कि फरवरी में 900 रुपये बिकने वाला पिस्ता 1200 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है और 400 में बिकने वाली सूखी किवी का दाम 600 तक पहुंच गया है। रमजान में सूखे मेवा का उपयोग लोगों के बजट से बाहर होता जा रहा है।
विज्ञापन

18 फरवरी से रमजान व रोजे का दौर चल रहा है। रोजेदार उपवास रखकर इबादत करते हैं। ऐसे में सेहरी व इफ्तार में रोजेदार सूखा मेवा व फलों का उपयोग अधिक करते हैं जिससे भूखे रहने के दौरान उनकी उर्जा पर कोई असर न पड़े। लेकिन रमजान के शुरुआती दिनों की अपेक्षा मेवा भाव में इजाफा दर्ज हुआ है। नगर के सक्सेना चौक पर सेंवई व सूखे मेवा की दुकान लगाने वाले अजीम खान ने बताया कि सर्वाधिक बिकने वाला कीमिया खजूर 250 रुपये किलो से बढ़कर 320 रुपये किलो हो गया है। इसी तरह ईरान का छुहारा 80 रुपये किलो से बढ़कर 140 रुपये किलो तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतर मेवा खाड़ी देशों के मार्फत जल मार्ग से आता, लेकिन ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण होर्मुज डमरू मध्य का रास्ता प्रभावित है। पहले की अपेक्षा गिने चुने मालवाहक जहाज ही पहुंच रहे हैं। आपूर्ति घटने के कारण रेट बढ़ाने की मजबूरी है। इसी रूट पर सूखा मेवा बिक्री करने वाले अजीमुल्ला ने बताया कि सिर्फ कीमिया खजूर व छुहारा बिक रहा। पिस्ता व अंजीर का भाव पूछकर लोग रह जा रहे। रेट बढ़ने से बिक्री घटी है।
रेटकार्ड-
मेवा - फरवरी - मार्च
पिस्ता- 900 - 1200
सूखीकीवी- 400-600
अंजीर- 1200-1600
चिंरौजी- 1200-1800
ईरानी छुहारा- 80 -140
कीमिया खजूर- 250 -320
( मूल्य रुपये प्रति किलो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed